डीसी व एसपी ने अस्पताल किया सील

डीसी व एसपी ने अस्पताल किया सील

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड गोदावरी हॉस्पिटल में मंगलवार की रात में डिलीवरी के दौरान बच्चा की मौत हो गयी. उसके बाद बुधवार दोपहर में 22 वर्षीय जच्चा हसबुन खातून की मौत हो गयी. मृतिका बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेछा गांव की रहने वाली है. इस मामले को लेकर देर शाम डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी कपिल चौधरी व सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने गोदावरी अस्पताल में छापेमारी किया. महिला की मौत के बाद डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल को छोड़कर भाग गए है. इसके बाद डीसी, एसपी, एसडीओ व सिविल सर्जन की उपस्थिति में हॉस्पिटल को सील कर दिया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीओ जागो महतो व शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >