Palamu News: पलामू में दो बीपीओ को शोकॉज और दो आंगनबाड़ी सेविकाओं को डीसी ने किया बर्खास्त

Palamu News: आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त को बताया गया कि पांकी में एक आंगनबाड़ी सेविका लंबे समय से अनधिकृत रूप से बगैर सूचना दिये अनुपस्थित है. इसी तरह पाटन के हिसरा बरवाडीह की सेविका के संबंध में बताया कि उक्त सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है.

Palamu News: झारखंड के पलामू जिला में उपायुक्त ने शनिवार को बीपीओ और आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ कार्रवाई की. डीसी ने दो बीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जबकि दो आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त कर दिया. पलामू के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने सभी बीडीओ व जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक करने के बाद यह कार्रवाई की.

सरकारी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

उपायुक्त ए दोड्डे ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान सभी बीपीओ से कहा कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करते रहें.

Also Read: Palamu News: छत्तरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में काम कर रहे कर्मी खंडहरनुमा भवन में रहने को विवश
सतबरवा और विश्रामपुर के बीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

इसी क्रम में फील्ड विजिट नहीं करने व योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के आरोपी सतबरवा के बीपीओ व विश्रामपुर के बीपीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया. आवास निर्माण में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं होने की वजह से सतबरवा के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

पांकी की आंगनबाड़ी सेविका को किया बर्खास्त

आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त को बताया गया कि पांकी में एक आंगनबाड़ी सेविका लंबे समय से अनधिकृत रूप से बगैर सूचना दिये अनुपस्थित है. इसी तरह पाटन के हिसरा बरवाडीह की सेविका के संबंध में बताया कि उक्त सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है. दोनों ही मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने दोनों आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिये.

Also Read: PM Modi in Palamau : कर्जमाफी के नाम पर वे किसानों को ठग रहे, हम किसानों की पीढ़ियों को समृद्ध बनाने में जुटे हैं
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा

उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के शिक्षकों के साथ मीटिंग करने के लिए कहा.

फर्जी राशन कार्डधारियों की अब खैर नहीं

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने फर्जी राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को व फर्जी पेंशनधारियों पर कार्रवाई के लिए सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को जरूरी निर्देश दिये. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सभी प्रकार की छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की.

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, प्रशिक्षु आईएएस विसपुते श्रीकांत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

पलामू से सैकत चटर्जी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >