महिला सशक्तीकरण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन

महिला सशक्तीकरण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन

विश्रामपुर. रेहला के लक्ष्मी चंद्रवंशी डिग्री महिला कॉलेज के सभागार में सोमवार को गांधी के विचार में महिला सशक्तीकरण का सतत विकास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार झा, प्राचार्या नीलम रानी ,शिक्षाविद् सह अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. संगोष्ठी में विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए.कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी.कहा कि समाज तभी और सशक्त हो सकेगा, जब महिलाएं सशक्त होंगी.इस दौरान भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय की प्रोफेसर लक्ष्मी पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला. वहीं साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रो. सरोज सिंह ने भी ऑनलाइन जुड़कर अपने विचार साझा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >