छतरपुर. थाना क्षेत्र के मडवा गांव में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि गत आठ अप्रैल को मड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव बरामद किया गया था. जिसमें मृतका की मां मीना देवी ने आरोप लगाया था कि दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष ने गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस मामले में कुंदन सिंह के अलावा उसके पिता अजय सिंह ग्राम मडवा थाना छतरपुर को भी गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
