प्रतिनिधि, उंटारी रोड आपसी विवाद में जानलेवा हमला करने के आरोपी राधेश्याम दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. मामला उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव का है, जहां शनिवार को हुई मारपीट में गोलू तिवारी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि भदुमा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था. इस दौरान आरोपी राधेश्याम दीक्षित ने गोलू तिवारी के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत रेफरल अस्पताल मंझिआंव ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और उसे दबोच लिया
रॉड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
रॉड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
