बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की समीक्षा

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की समीक्षा

मेदिनीनगर. कचहरी परिसर में रविवार को बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गयी.निर्णय लिया गया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर मोर्चा कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित करेगी. वक्ताओं ने कहा कि देश में 24 अप्रैल 1993 से पंचायती राज व्यवस्था लागू है, लेकिन 33 वर्षों के बाद भी यह व्यवस्था पूरी तरह सशक्त नहीं हो सकी है. वक्ताओं ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव की सरकार को गांव के विकास की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में गांवों में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है. मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, इससे पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस दिशा में पंचायत स्तर पर अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है. बैठक में कहा गया कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के विचार गोष्ठी में गहन मंथन किया जायेगा. मौके पर कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, विनय राम, गोपाल चौधरी, अनिल राम, संजय राम, उमेश पासवान, राजू राम, उपेंद्र रजक सहित कई लोग लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >