मेदिनीनगर. पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बुढ़ी-बुक्का व चेतमा में पिछले 24 घंटे से बिजली बाधित हो गया था. यह इलाका आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है. पहाड़ी क्षेत्र स्थित इन गांवों में 11 केवीए लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से तीन बिजली पोल एवं तार क्षतिग्रस्त हो गये थे, जिससे पूरे इलाके के साथ चेतमा पुलिस पिकेट भी बिजली आपूर्ति से प्रभावित हो गया था. स्थानीय ग्रामीणों ने पलामू सांसद वीडी राम से बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की थी.पलामू सांसद श्री राम ने मामले को गंभीरता से लिया. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार को फोन कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. इसके बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त पोल और तार को बदलकर 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कराया.
सांसद के पहल पर 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल
सांसद के पहल पर 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल
