प्रतिनिधि: मेदिनीनगर
स्वास्थ्य, शिक्षा, ई-श्रम पोर्टल पर मजदूरों का निबंधन, छात्रवृत्ति वितरण और वनाधिकार पट्टा जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई. महिला एवं बाल विकास विभाग को पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत खाद की उपलब्धता, पशुधन योजनाएं, कृषि ऋण माफी, पीएम-किसान योजना तथा कोल्ड स्टोरेज निर्माण की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया. पंचायती राज विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत योजनाओं की स्थिति का आकलन किया गया.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल संचयन जनभागीदारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), चापाकल मरम्मती और एसवीएस/एमवीएस योजनाओं की समीक्षा की गई. शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट रेल की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, छत्तरपुर एवं हुसैनाबाद एसडीओ, डीआरडीए निदेशक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ-सीओ उपस्थित थे.
