प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के कटुवल गांव के ओम प्रताप सिंह ने एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्हें ऑल इंडिया रैंकिंग में 81 वां स्थान प्राप्त हुआ है. यह उनका तीसरा प्रयास था. उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि ईमानदार मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती. असफलता केवल एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं. ओम प्रताप ने मैट्रिक और इंटर सैनिक स्कूल तिलैया से पास किया है. उनके पिता महाराणा प्रताप सिंह आर्मी से रिटायर होकर वर्तमान में गढ़वा केंद्रीय कारा में कार्यरत हैं. उनकी सफलता पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया. ओम प्रताप सिंह एक भाई व एक बहन है. स्वागत करने वालों में पोस्टल असिस्टेंट लव प्रताप सिंह, उर्मिला सिंह, कविता सिंह,नीलम सिंह, इंदू सिंह, रानी सिंह,कुश प्रताप सिंह,पंकज जायसवाल,विकास कुमार सिंह, रीतिक प्रताप सिंह, रौशन प्रताप सिंह, राजनंदनी, पुलस्त कुमार सिंह, अगस्त कुमार सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, शमशेर सिंह आदि का नाम शामिल है.
एनडीए में चैनपुर के ओम प्रताप सिंह को मिली सफलता
एनडीए में चैनपुर के ओम प्रताप सिंह को मिली सफलता
