भूटान में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता मेडल

भूटान में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता मेडल

मेदिनीनगर. भूटान में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम विद्यालय के चार बाल कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. खिलाड़ियों ने अपनी चुस्ती, फुर्ती और दमदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न देशों के कराटे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी. जिसमें तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया. प्रतियोगिता में शुभम् कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह व युवराज कोरवा ने गोल्ड मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं शिव दयाल सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. विजेता खिलाड़ियों को निन्जा स्पोर्ट्स फेडरेशन इंटरनेशनल के ग्रैंड मास्टर डा विकास सान्धु व बॉलीवुड फाइटर मास्टर नीलकंठ साहू ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 व 10 मई को भूटान के स्पोर्ट्स हॉल, फुंटशोलिंग में निन्जा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल व इंटरनेशनल पुशामाकू शोतोकान कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. भूटान गयी भारतीय टीम का नेतृत्व क्योशी डॉ संतोष कुमार ने किया. जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी अनिस्टर यादव ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >