लंबित मामलों का त्वरित निबटारा करें : डीआइजी

डीआइजी ने किया हरिहरगंज थाना का निरीक्षण

हरिहरगंज. पलामू रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआइजी) नौशाद आलम ने बुधवार को हरिहरगंज थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआइजी को थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने थाने के पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का टर्न आउट भी देखा. थाना सिरिस्ता में संधारित अभिलेखों की जांच कर सही पाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर नक्सली संगठन के लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं. शेष नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की. डीआइजी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर जांच तेज करने, दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही. नशे के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने थाना परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवन को हटाने के लिए एसपी को निर्देश देने की बात कही. साथ ही आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान, जनता के साथ अच्छा व्यवहार, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >