यात्री शेड बना अतिक्रमणकारियों की जागीर, धूप में खड़े रहने को मजबूर मुसाफिर

नावाबाजार के पंडवा मोड़ पर सरकारी सुविधा बेकार

नावाबाजार के पंडवा मोड़ पर सरकारी सुविधा बेकार

प्रतिनिधि, नावाबाजार विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे नहीं पहुंच पाता, इसका जीता-जागता उदाहरण नावाबाजार प्रखंड का पंडवा मोड़ है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया यात्री शेड आज अतिक्रमणकारियों की निजी जागीर बनकर रह गया है. स्थिति यह है कि जहां यात्रियों को बैठकर आराम करना चाहिए था, वहां आज दुकानें सजी हुई हैं. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच दूर-दराज से आने वाले सैकड़ों यात्री बस के इंतजार में एनएच किनारे खड़े रहने को मजबूर हैं. यात्री शेड में जगह नहीं मिलने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकारी संसाधन मौजूद होने के बावजूद आम जनता इसका ल स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में जहां अवैध कब्जा रहता है, वहीं शराबियों का अड्डा बन जाता है. इससे यात्रियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है. ग्रामीणों और यात्रियों ने पलामू डीसी, प्रखंड बीडीओ और थाना प्रभारी से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस सार्वजनिक संपत्ति को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाये, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके.

कई बार प्रशासन को दी गयी सूचना

यात्री शेड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार दुकानदारों को चिह्नित कर उन्हें चेतावनी दी गयी है कि शेड पर कब्जा न करें. इसके बावजूद पदाधिकारियों के आदेश की अनदेखी कर अतिक्रमण दोबारा कर लिया जाता है.

क्या कहती हैं बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रेणु बाला ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से शेड खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है. निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जनसुविधा में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >