पलामू में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत

Palamu News: पलामू जिले के बिशुनपुर गांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से नौशाद अहमद की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेनी कला पंचायत के बिशुनपुर गांव में बुधवार की सुबह 9:30बजे  एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर सड़क पर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा गांव में मातम छा गया है. 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर मौत

मृतक की पहचान बिशुनपुर गांव निवासी रंजीत पासवान के पुत्र रामल्ला कुमार 3वर्ष के रूप में हुई है. घटना के बाद भागने के दौरान ट्रैक्टर पास एक खेत में पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया, घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया. 

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों ने इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर स्थल का निरीक्षण कर तत्काल ट्रैक्टर को जब्त कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. 

ग्रामीणों ने बताया 

घटना के बारे ग्रामीणों ने बताया की बच्चा अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था. अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बच्चे को कुचलते हुए भगाने लगा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में जाकर पलट गई, चालक मौके से फरार हो गया. 

परिजनों की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी रामप्रवेश मेहता, डबल सिंह, मुखिया श्रवण राम सहित अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और हर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए और पीड़ित गरीब परिवार को उचित मुआवजा दी जाए. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >