पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

पुलिस महानिरीक्षक ने किया उदघाटन

मेदिनीनगर. पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया. प्रतियोगिता पुलिस लाइन में आयोजित है. मौके पर पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के जवानों में खेलकूद के प्रति काफी दिलचस्पी रहती है. विभाग भी चाहता है कि पुलिस के जवान खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर करें, इसलिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. एसपी सह आयोजन समिति की सचिव रीष्मा रमेशन ने अतिथियों का स्वागत किया. गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उदघाटन समारोह में पलामू, लातेहार और गढ़वा के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया. सभी टीम के कैप्टन को शपथ दिलायी गयी. पहले दिन वॉलीबॉल का आगाज हुआ. मौके पर डीआइजी, गढ़वा व पलामू के एसपी, प्रमंडल के सभी सीडीपीओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >