पलामू : पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदन यादव का हार्ट अटैक से निधन, थाना में पसरा मातम

पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदन यादव तकरीबन सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. कुछ देर बाद थाना में फोन कर एक ग्रामीण ने बताया कि वह चलते चलते रास्ते में गिर पड़े हैं.

पलामू: पलामू के पाटन थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदन यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. वह 55 वर्ष के थे. इस घटना के बाद से पाटन थाना में मातम पसरा हुआ है. तो वहीं उनके निधन पर उनके साथ कार्यरत जवानों ने शोक व्यक्त किया है. यह घटना तब हुई जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए थाना से बाहर निकले थे.

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदन यादव तकरीबन सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. कुछ देर बाद थाना में फोन कर एक ग्रामीण ने बताया कि वह चलते चलते रास्ते में गिर पड़े. इसके बाद थाना प्रभारी गुलशन गौरव, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते को उन्हें मेदिनीनगर एमएमसीएच में रेफर कर दिया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read: पलामू : डराकर बनाया शारीरिक संबंध, अश्लील फोटो किया वायरल, भाई की हत्या की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल
पहले रांची मे थे पदस्थापित

बता दें कि वे इससे पहले रांची में पदस्थापित थे. इसके बाद उनका तबादला पलामू में कर दिया गया. फिर यहां से उनका स्थांतरण पलामू के पाटन थाना कर दिया गया. जानकारी के अनुसार वे बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले थे. फिलहाल झारखंड के देवघर में घर बना रहे थे. उनके साथी बताते हैं कि वह प्रतिदिन सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे. हालांकि, मौत की कोई ठोस वजह पता चल नहीं चल सकी है. लेकिन डॉक्टरों ने अंदेशा जताया है कि हार्ट अटैक के कारण ही उनकी मौत हुई है. फिर भी चिकित्सक अन्य पहलुओं पर जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >