पलामू में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालने वाला गिरफ्तार

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के अश्लील विडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश सिंह के पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने महिला की विडियो बनायी थी.

मेदिनीनगर : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के अश्लील विडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश सिंह के पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने महिला की विडियो बनायी थी.

उन्होंने बताया कि इस मामले में चैनपुर थाना में 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार शख्स पलामू जिले के तरहसी थानान्तर्गत गुरतुरी गांव का है. उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >