पलामू : नाबालिग बरामद, प्रेमी गिरफ्तार, पांच माह से थे फरार

पांच माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को पुलिस ने रविवार को मोहम्मदगंज स्टेशन से बरामद कर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों घर से भागकर सूरत शहर में रह रहे थे.

पांच माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को पुलिस ने रविवार को मोहम्मदगंज स्टेशन से बरामद कर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों घर से भागकर सूरत शहर में रह रहे थे. परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मोहम्मदगंज पुलिस ने सूरत पुलिस से संपर्क कर फरार प्रेमी व नाबालिग की बरामदगी के लिए सहयोग मांगा. मोहम्मदगंज पुलिस ने बताया कि पुलिस के दबाव में प्रेमी व नाबालिग सूरत से मोहम्मदगंज लौट रहे थे. इसी क्रम में उन्हें मोहम्मदगंज स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया. आरोपी युवक राहुल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू बिहार के औरंगाबाद जिला के जमहौर थाना के घुरिया-पिपरा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसे सोमवार को मेदिनीनगर जेल भेज दिया. वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने 21 अगस्त को मोहम्मदगंज थाना में आरोपी राहुल कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप लगाया था कि राहुल शादी की नीयत से नाबालिग को भगा ले गया है. आरोपी मोहम्मदगंज में अपनी बहन के घर पर रह कर स्टेशन रोड में फल की दुकान चलाता था. थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी युवक व नाबालिग मोहम्मदगंज स्टेशन पर हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है आरोपी शादीशुदा है व उसका एक बच्चा भी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: पलामू : मजदूर के घर में दिन दहाड़े तीन लाख से अधिक की चोरी, मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >