पलामू: कोयला लदे टेलर से बाइक सवार हुआ जख्मी तो आक्रोशित लोगों ने वाहन को लगायी आग, चालक को जमकर पीटा

पलामू में कोयला लदे टेलर से बाइक सवार जख्मी हुआ तो आक्रोशित लोगों ने टेलर को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद चालक को जमकर पीटा. किसी तरह पुलिस ने उसे भीड़ के चुंगल से आजाद कराया.

पलामू : पलामू जिले के मेदनीनगर में नावा बाजार मुख्यालय स्थित पुरानी प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 98 पर कोयला लदे टेलर से बाइक सवार 35 वर्षीय एनामुल अंसारी जख्मी हो गया. घटना में युवक का पैर कुचल गया है. घटना बुधवार शाम 7.30 बजे के करीब बतायी जाती है. परिजनों ने युवक को इलाज के लिए लेकर रांची चले गये. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने टेलर में आग लगा दी और चालक को जमकर पीटा. इसके बाद इलाक में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था.

पुलिस ने टेलर चालक को भीड़ की चुंगल से कराया आजाद

सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टेलर चालक को भीड़ की चुंगल से आजाद कराया. इसके बाद उन्हें थाने ले आयी. आगजनी में टेलर का इंजन जल गया. आग की लपटें तेज होने के कारण टेलर में लदा कोयला भी धूं-धूंकर जलने लगा. हालांकि, मौके पर तुंरत अग्निशामक वाहन पहुंची और आग पर काबू पाया. जिससे बड़ी घटना टल गयी.

आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों के तोड़े शीशे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाला. इससे करीब ढाई घंटा तक एनएच 98 जाम रहा. इस दौरान आवागमन पूरी तरह से बाधित था. सूचना मिलने पर विश्रामपुर, छतरपुर और नावा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर कर जाम को हटवाया. इसके बाद रात करीब 11:30 बजे जलाया गया टेलर को सड़क से हटा लिया गया.

Also Read: पलामू डीआईजी वाइएस रमेश ने की बड़ी कार्रवाई, सार्जेंट सुरेश कुमार को चुनाव कार्य में लापरवाही के लिए किया निलंबित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >