महिला सुरक्षा, संगठित अपराध व नक्सली गतिविधि पर रहेगी नजर

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले में नवपदस्थापित एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को जिले के पुलिस अधिकारी व सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश दिया. एसपी श्री चौधरी ने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य करें. उन्होंने कहा कि छोटे बड़े या संगठित आपराधिक गिरोहों पर विशेष नजर रखे.वैसे अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करें.एसपी ने कहा कि अपराधियों को पनपने नही दिया जायेगा. इसके लिए पुलिस अधिकारी पूरी तन्मयता के साथ काम करें. कहा कि संगठित अपराध व अपराध से जुड़े अपराधियों के गुर्गों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. नक्सलियों के विरुद्ध जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया जायेगा. एसपी श्री चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग करने को कहा, ताकि जनता का और विश्वास पुलिस के प्रति बढ़े. एसपी ने कहा कि छोटी समस्याओं में ना उलझें. किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो, तो वे सीधा संपर्क कर सकते हैं. उनकी समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जायेगा. मौके पर एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >