Jharkhand News: ईंट भट्ठे पर करते थे मजदूरी, गुस्से में पति ने पत्नी को पत्थर से कूचकर मार डाला

Jharkhand News: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव के समीप एक ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे रंका थाना क्षेत्र के गौरगड़ गांव निवासी सुकन भुईयां का पत्नी के साथ किसी बात लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर सुकन ने अपनी पत्नी बसंती देवी को पत्थर से कूचकर मार डाला.

Jharkhand News: गुस्सा अगर बेकाबू हो जाये, तो इंसान यह नहीं देखता है कि वो क्या गलत करने जा रहा है. जाने-अनजाने ऐसा गुनाह कर देता है कि उसक जीवन नरक बन जाता है. झारखंड के पलामू जिले में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर ने मामली विवाद में अपनी पत्नी को पत्थर से कूचकर मार डाला. इसके बाद शव को अन्य मजदूरों के साथ मिलकर गांव ले गया और जलाने जा रहा था, तभी शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया.

पत्थर से कूचकर मार डाला

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव के समीप एक ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे रंका थाना क्षेत्र के गौरगड़ गांव निवासी सुकन भुईयां का शनिवार शाम को पत्नी के साथ किसी बात लेकर विवाद हो गया. बात काफी बढ़ गयी. गुस्से में आकर सुकन ने अपनी पत्नी बसंती देवी (30 वर्ष) को पत्थर से कूचकर मार डाला और भट्ठे के कुछ मजदूरों के साथ मिलकर पत्नी के शव को लेकर रंका अपने गांव पहुंचा और उसे जलाने जा रहा था.

Also Read: दोस्ती का कत्ल: झाखंड में दोस्तों ने खैनी खाने के बहाने दरवाजा खुलवाया, घर में घुसकर टांगी से काट डाला

हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने जैसे ही पत्नी के शव को जलाने की तैयारी करते देखा, तो उन्हें शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रंका पुलिस को सौंप दिया. इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना को भी दी गयी. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस आरोपी पति सुकन को रंका थाना से अपने कब्जे में लेकर हुसैनाबाद थाना ले आयी. इधर, रंका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: मालवाहक जहाज हादसा: NDRF के सर्च ऑपरेशन में गंगा नदी से निकाले गये दो शव, हादसे की जांच में जुटे अधिकारी

रिपोर्ट: नौशाद अहमद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >