तीन साल की गुम बच्ची बरामद

तीन साल की गुम बच्ची बरामद

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस वस्थानीय लोगों की तत्परता से सकुशल बरामद कर लिया गया. जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी अपने तीन साल की बेटी परी कुमारी के साथ हरिहरगंज जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में किसी कारणवश बच्ची उनसे बिछड़कर गुम गयी. इसके बाद परिजन परेशान हो गये. बच्ची की मां ने तत्काल हरिहरगंज थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन छापामारी की. ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया. थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >