कंडा पीएम श्री अपग्रेडेड पल्स टू उवि में पोशाक वितरण

कंडा पीएम श्री अपग्रेडेड पल्स टू उवि में पोशाक वितरण

नावाबाजार. प्रखंड के कंडा पीएम श्री अपग्रेड प्लस टू उवि में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया.विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह, सदस्य रामप्रवेश सिंह, संयोजिका सुनीता देवी, मिडिल सेक्शन के प्रभारी सुनील कुमार पाठक, विद्यालय के प्राचार्य सुमित शंकर ने कक्षा प्रथम और दूसरी के विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण किया. मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क पोशाक वितरण एक प्रमुख योजना है, जो शिक्षा के प्रति रुचि जगाने और समानता को बढ़ावा देने के लिए चलायी जाती है. स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि यह पहल सुबह की दिनचर्या को आसान बनाती है और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करती है. मौके पर शिक्षक बिगु राम,विवेक कुमार पाठक,दीनानाथ विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >