नाला पार करने में फिसल कर गिरा अधेड़, मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के बनरचुआ नाला पार करने के क्रम में फिसल कर गिरने से 55 वर्षीय पूरन सिंह की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. पूरन सिंह कौड़िया गांव के ही रहने वाले थे. थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर पूरन सिंह बनरचुआ नाला पार कर खेत पर जा रहा था. उसी क्रम में फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गयी. दो-तीन घंटे बाद गांव के लोगों ने उसे नाला में डूबा हुआ देखा, तो इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों को दी.

घर गिरने से महिला घायल : नौडीहा बाजार.

बारिश से प्रखंड के सराईडीह पंचयात के कर्मडीह में खपरैल मकान गिरने से योगेंद्र यादव का 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी घायल हो गयी. साथ ही कई सामान व बाइक मिट्टी में ही दब गयी. परिजन ने घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल कराया. उसकी हालत में सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >