युवक ने मालगाड़ी के सामने कूद कर दी जान

युवक ने मालगाड़ी के सामने कूद कर दी जान

मेदिनीनगर. रेलवे स्टेशन की एक नंबर प्लेटफार्म से अज्ञात युवक मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी. घटना रविवार की सुबह 10:45 की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मालगाड़ी स्टेशन से गुजर रही थी, तभी अचानक एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ा व्यक्ति मालगाड़ी के सामने कूद गया. चालक ने युवक को ट्रेन के सामने कूदते देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. मालगाड़ी का इंजन व कोयला से भरा तीन वैगन पार कर चुका था. इसके बाद स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार तत्काल घायल को एमएमसीएच में भर्ती कराया. जांच करने के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >