जर्जर कोयल पुल का निजी खर्च से ज्योति पांडेय ने कराया मरम्मत

जर्जर कोयल पुल का निजी खर्च से ज्योति पांडेय ने कराया मरम्मत

मेदिनीनगर. शहर मुख्यालय को चैनपुर प्रखंड से जोड़ने वाला कोयल नदी पुल जर्जर हालत में था. इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं और लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा था. प्रभात खबर लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहा है. कोयल नदी पुल न केवल पलामू जिले के लिए बल्कि गढ़वा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से जुड़ाव के लिहाज से भी अहम है. रविवार की रात करीब 10 बजे भाजपा के पलामू जिला महामंत्री ज्योति पांडेय ने निजी खर्च से पुल की मरम्मत करायी. श्री पांडेय ने बताया कि पुल पर गड्ढों की वजह से हादसे होते थे और यातायात बाधित हो जाता था. लोगों की परेशानी को देखते हुए पथ निर्माण विभाग के अभियंता से बात कर पुल पर गड्ढों को भरवाया गया है. उन्होंने कहा कि समाज ही परिवार है और परिवार की समस्याओं के समाधान का दायित्व हम सभी का है. मरम्मत कार्य के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज ने सहयोग किया। इस मौके पर श्याम अग्रवाल, श्वेतांक, आलोक तिवारी, जयप्रकाश गिरी, मोनू अग्रवाल, राणा कुमार, सनी सिंह, कमलेश शुक्ला बबलू, अतुल रोहन पाठक, विजय सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >