जेएमपी कंपलेक्स के गार्ड की गोली मारकर हत्या

मेदिनीनगर के जेएमपी कंपलेक्स में गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

प्रतिनिधि मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित जेएमपी कंपलेक्स के गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी. उनकी उम्र 50 वर्ष है. घटना रात 11 बजे की बताई जाती है. परिजनों ने बताया कि उन्हें दो बजे रात को सूचना मिली है. वे पिछले चार साल से इस परिसर में काम कर रहे थे. मृतक राजहरा के रहने वाले हैं. उनका शव एमएमसीएच में रखा गया है. उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. वे काफी आक्रोशित हैं. गोली मारने वालों की संख्या तीन बताई जा रही है . जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक परिसर में पहुंचा. बाद में अपने दो अन्य साथियों को बुलाया. तीनों पूरे परिसर में घूमते रहे. फिर गार्ड विनोद पांडेय को उठाकर गेट के पास ले गये. करीब से गोली मार दी.

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि 15 जुलाई की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान परिसर के मैनेजर सोनू सिंह और जटेश्वर मेहता के पुत्र कमलेश मेहता के साथ बर्थडे मनाने आए लोगों की झड़प हुई थी. प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद की रंजिश में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >