पाटन. प्रखंड के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को नव-निर्वाचित छात्र परिषद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह ने हेड बॉय और हेड गर्ल को शैश पहनाकर पद की शपथ दिलायी गयी. उन्होंने कहा कि छात्र परिषद का उद्देश्य बच्चों में जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है. सभी छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनेंगे और भविष्य में अपनी क्षमता से समाज को प्रभावित करेंगे. इस अवसर पर विद्यालय की सचिव सोनम कुमारी ने मिस्ट्रेस को बैच लगाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया. प्रधानाचार्य सहेंद्र साव ने हेड मिस्ट्रेस, हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैच प्रदान कर उन्हें पद की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलायी. प्रधानाचार्य ने कहा कि अनुशासन से ही देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है और यह समारोह छात्रों को चरित्रवान बनने की प्रेरणा देगा. प्राइमरी विंग की प्रधानाचार्य संध्या मिश्रा ने भी कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैच लगाकर प्रोत्साहित किया. शपथ ग्रहण के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मेहता सहित पूरा विद्यालय परिवार और शिक्षक मौजूद थे.
बच्चों में जिम्मेदारी विकसित करना काफी जरूरी: अनुज सिंह
बच्चों में जिम्मेदारी विकसित करना काफी जरूरी: अनुज सिंह
