पति ने पत्नी को टांगी से मारा, घायल

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निम्सी गांव में राजेंद्र भुइया ने पत्नी नीलू देवी को टांगी से मारकर घायल कर दिया.

मेदिनीनगर. पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निम्सी गांव में राजेंद्र भुइया ने पत्नी नीलू देवी को टांगी से मारकर घायल कर दिया. घटना मंगलवार की अहले सुबह चार बजे की बतायी जाती है. राजेंद्र भुइयां ने नीलू देवी के गर्दन पर टांगी से तीन से चार बार वार किया है. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. हल्ला करने के बाद घर के लोग पहुंचे.आरोपी पति ने पत्नी को पहले गर्दन पर मारा. वह जान बचाने के लिए भाग रही थी. इसी क्रम में पीठ पर भी वार कर दिया. शोर सुनकर महिला का पुत्र अखिलेश भुइयां पहुंचा और मां को संभाला. आरोपी पति राजेंद्र फरार हो गया. घर के परिजनों ने आनन-फानन में मेदिनीनगर एमएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना से 20 दिन पहले महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है. यह उसका 10 वां बच्चा है. उसका बड़ा लड़का बाहर में काम करता है. महिला का 10 बच्चों में सात लड़की व तीन लड़का है. जिसमें से दो बेटी बिहार में धान रोपने करने गयी है. परिजनों ने घटना से पहले किसी तरह का विवाद से इनकार किया है. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायल महिला को टेंपो से एमएमसीएच में भरती कराया है. आरोपी पति फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >