कैरो प्रखंड का स्थापना दिवस मनाया गया

क्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया.

फोटो सीओ को केक खिलाती बीडीओ कैरो लोहरदगा. शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. कैरो प्रखंड की स्थापना 2009 में कुडू, भंडरा एवं लोहरदगा प्रखंड से कई गांवों को अलग कर बनाया गया था. कैरो प्रखंड 26 गांव 6 पंचायत के लगभग 44000 जनसंख्या के सुविधा के लिए बनाया गया है. प्रखंड का संचालन पूर्व में डॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विधालय परिसर स्थित एक भवन में संचालित हुआ करता था.परन्तु इधर 10 वर्षों से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नया भवन निर्माण के पश्चात से प्रखंड का सभी कार्य नया भवन में संचालित होता है. प्रखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य एवं अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव ने संयुक्त रूप से केक काट कर स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय को फूल, पताका, लाईट एवं पौधा लगा कर सजाया गया. साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यलय का निर्माण होने से प्रखंड में संचालित कार्य को करने में कई प्रकार की सुगमता हुई. परन्तु आज भी कई विभागों का संचालन दूसरे प्रखंडों के हाथ मे हैं जिसे कैरो प्रखंड को मिल जाता, तो कार्य करना और भी सुगम हो जाता. अंचलाधिकारी कुमारी शीला उरांव ने कहा प्रखंड का स्थापना दिवस पहली बार मनाया गया जो एक बहुत ही सुखद अनुभूति है. प्रखंड क्षेत्र में कार्य को संचालित करने के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था कर्मियों के लिये उपलब्ध कराना सरकार की एक उपलब्धि है. इस तरह का आयोजन से कर्मियों में एक नया ऊर्जा का संचार होता है.मौके पर किशोर उरांव, रामशहाय टाना भगत, बासुदेव उरांव, पिलाई उरांव, विनय उरांव, रवि कुमार, रीना उरांव, अधिस खाखा, वलीउल्लाह, अमित महतो, संदीप साहू, राजमणी मिंज, सनाउल्लाह अंसारी, दिलीप उरांव, सिमोन बाखला, प्रियंका कुमारी, संजीव कुमार, रेहान आलम, उमेश महतो, महेश कुमार बिनेश्वर उरांव, बुद्धदेव उरांव सहित प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >