झारखंड में लॉकडाउन के दौरान करंट लगने से हाथी की मौत

elephant dead due to electric current in jharkhand during lockdown. झारखंड में लॉकडाउन के दौरान करंट लगने से हाथी की मौत : पलामू : झारखंड के पलामू जिला में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गयी. हैदरनगर थाना क्षेत्र के सड़या गांव के समीप यह हाथी 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया था. करंट लगने से जंगली हाथी की मौत की खबर लोगों को सोमवार सुबह हुई. बताया गया है कि रविवार देर रात इलाके में विचरण करते समय बिजली के तार की चपेट में यह हाथी आ गया.

जफर

पलामू : झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिला (Palamau District) में करंट लगने से एक हाथी (Elephant) की मौत हो गयी. हैदरनगर थाना (Haider Nagar Police Station) क्षेत्र के सड़या गांव (Sareya Village) के समीप यह हाथी 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार (Electric Wire) की चपेट में आ गया था. विद्युत का करंट (Electric Current) लगने से जंगली हाथी (Wild Elephant) की मौत की खबर लोगों को सोमवार सुबह हुई. बताया गया है कि रविवार की देर रात इलाके में विचरण करते समय बिजली के तार की चपेट में यह हाथी आ गया.

सुबह ग्रामीणों को हाथी की मौत की खबर हुई, तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पिछले कई महीने से जंगली हाथी भटककर मोहम्मदगंज, हैदरनगर व विश्रामपुर क्षेत्र में आ गये थे. लॉकडाउन के दौरान ये हाथी इन इलाकों में स्वच्छंद विचरण कर रहे थे.

वन विभाग की टीम ने कई बार हाथियों को खदेड़ कर जंगल की ओर भगाया. बार-बार यह हाथी जंगल से घनी आबादी वाले इलाके में आ जा रहा था. मार्च, 2020 में वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने सड़या व आसपास के गांव के लोगों को हाथी भगाने के लिए पटाखे और केरोसिन तेल उपलब्ध कराया था.

कोरोना वायरस के खौफ की वजह से घोषित लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे. इसलिए किसी ने हाथी को भगाने की कोशिश नहीं की. फलस्वरूप यह हाथी इस क्षेत्र में आराम से घूमता रहा. रविवार की देर रात भी वह इस इलाके में आराम से घूम रहा था.

इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने हाथी की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. अधिकारियों ने हाथी की मौत के बारे में छानबीन शुरू कर दी है.

ग्रामीणों से इसके बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. लॉकडाउन के बावजूद घटनास्थल पर हाथी को देखने लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गये हैं. छोटे-छोटे बच्चे भी इस भीड़ का हिस्सा हैं. लोग हाथी के शव को घेरकर खड़े हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >