पलामू में दो बच्चे का शव बरामद, शनिवार दोपहर से ही थे गायब

पलामू में दो बच्चे का शव कुएं से बरामद हुआ है. पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी है. जानकारी के मुताबिक वे रविवार से ही घर से गायब थे.

पलामू : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में रविवार सुबह दो बच्चों शव एक कुएं से बरामद हुआ है. मृतक बच्चों की पहचान गौतम कुमार (पिता- राजेंद्र राम) और अंशु कुमार (विनोद राम) के रूप में हुई. पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी है.

शनिवार दोपहर से ही गायब थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक वे बच्चे बरवाही टोला के रहने वाले थे जो शनिवार दोपहर से ही अपने घर से गायब थे. जब रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन दोनों की खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों को कुछ पता नहीं चला. रविवार सुबह जब लोग अपने दैनिक कामकाज के लिए घर से बाहर निकले तब दोनों का शव कुएं से बरामद हुआ. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.

Also Read: Jharkhand Naxal News: पलामू से 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >