छतरपुर के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत

थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के बरडीहा गांव के 27 वर्षीय युवक धनंजय सिंह की मजदूरी करने के दौरान मौत हो गयी.

छतरपुर. थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के बरडीहा गांव के 27 वर्षीय युवक धनंजय सिंह की मजदूरी करने के दौरान मौत हो गयी. वह छत्तीसगढ़ में पुल निर्माण में सेटरिंग खोलने का कार्य कर रहा था. इसी क्रम में वह गिर गया. जिससे धनंजय को गंभीर चोट लगी. कर्मियों के द्वारा घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. घटना गुरुवार की है. ग्रामीणों ने बताया कि धनंजय सिंह छत्तीसगढ़ के डिबिल कंपनी में मजदूरी का काम करता था. इधर घटना के बाद शुक्रवार को धनंजय सिंह का शव एंबुलेंस से बरडीहा पहुंचते ही गांव में चीख पुकार मच गयी. ठेकेदार के द्वारा तत्काल सहायता राशि परिजनों को दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि चार भाइयों में से दो की मौत पहले ही हो चुकी थी. गुरुवार को कल तीसरे भाई की भी मौत हो गयी. पिता की मौत भी हो चुकी है. ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार अभाव में लोग बाहर जाते हैं, लेकिन घटना हो जाने के बाद घर-परिवार पूरी तरह से टूट जाता है. मृतक की पत्नी ने कहा कि पति की मृत्यु के बाद उनके बच्चे के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पति की मौत के पीछे अंदेशा व्यक्त किया है. पत्नी ने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिये. छतरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >