ठेकेदार से फोन कर लेवी की मांग, पुर्तगाल के नंबर से आया फोन

ठेकेदार से फोन कर लेवी की मांग, पुर्तगाल के नंबर से आया फोन

गुमला. घाघरा थाना क्षेत्र में रुकी से बिमरला तक सड़क निर्माण का कार्य करा रहे ठेकेदार से अपराधी संगठन राहुल सिंह गिरोह के नाम पर धमकी भरा फोन आया है. गिरोह द्वारा ठेकेदार से लेवी की मांग की गयी है. लेवी की रकम देने के बगैर काम चालू नहीं करने की धमकी भी दी गयी है. हालांकि इस मामले में ठेकेदार या कोई भी कुछ कहने से इनकार कर रहा है. थाना को भी इसकी सूचना नहीं दी गयी है. जानकारी के अनुसार लेवी की रकम विकास कंस्ट्रक्शन से मांगा गया है. विकास कंस्ट्रक्शन के मलिक विकास कुमार को राहुल सिंह गिरोह के नाम से फोन आया है. फोन ( 351961904586) नंबर से आया था. यह नंबर पुर्तगाल का बताया जा रहा है. फोन करने वाले ने अपना परिचय दिये बगैर ठेकेदार को अपशब्द कहे. जब ठेकेदार ने गाली सुन कर फोन काट दिया, तो ठेकेदार के नंबर पर वीडियो क्लिप भेजा गया. यह वीडियो पिछले दिनों पलामू में राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का था. इसमें राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों और गिरफ्तार अपराधियों द्वारा किये जाने वाले किसी संभावित अपराधी घटना का उल्लेख किया गया है. इस संबंध में प्रभारी थानेदार विकास कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा इस तरह की जानकारी अभी तक नहीं मिली है और न ही ठेकेदार द्वारा कुछ सूचना थाना को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >