तीन राज्यों में जीत की खुशी में भाजपा ने निकाला जुलूस

तीन राज्यों में जीत की खुशी में भाजपा ने निकाला जुलूस

सतबरवा. पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी राज्य में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. बाजे-गाजे के साथ जुलूस काली माता मंदिर मेला टांड़ से निकलकर रांची रोड पुराना बस स्टैंड रामघाट सकल मंदिर महावीर चौक होते हुए गंतव्य स्थान पर आकर संपन्न हो गयी. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लोग लगा रहे थे. साथ ही अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई बांटकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता खुशी का इजहार रहे थे.मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत यह साबित करती है कि देश की जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीब वंचित असहायों के लिए कई प्रकार के कल्याणकारी योजनाएं चल रही है. जिसके कारण पश्चिम बंगाल असम तथा पुडुचेरी की जनता ने सत्ता में लाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश काफी सशक्त हुआ है. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, सुरेंद्र प्रसाद, आशीष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, सोनू सिकंदर, विकास तिवारी, अनिल सिंह, चंचल यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, सुनील विश्वकर्मा, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, मुकेश कुमार, रवि प्रसाद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >