मेदिनीनगर. जीएलए कॉलेज महाविद्यालय परिसर में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान व उत्साह के साथ मनायी गयी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा व अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया. मौके पर प्राचार्य डॉ बग्गा ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा व सामाजिक न्याय के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणास्रोत है. बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक समतामूलक व न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व विद्यार्थियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ विभा शंकर ने किया. जबकि अंत में सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. उपस्थित जनों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का दृढ़ निश्चय किया. मौके पर डॉ ऋचा सिंह, डॉ विभा शंकर, डॉ सुनीता सिंह, डॉ लीना कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ नीलम पांडेय, डॉ संजय बाड़ा, विकास टोपनो, राजीव मुखर्जी, चंद्रिका प्रसाद, नवाज, विकास तिवारी, दिलीप उत्कर्ष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद थे.
जीएलए कॉलेज में मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती
जीएलए कॉलेज में मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती
