बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीराम शर्मा के निर्देश तथा डालसा सचिव राकेश रंजन के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत तरहसी के टरिया गांव में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में नालसा आशा स्कीम 2025 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दीपक कुमार पासवान ने की. एलएडीसी के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कलंक है और इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह हो रहा है तो इसकी सूचना बीडीओ, सीडीपीओ, मुखिया या डालसा को दें ताकि इसे रोका जा सके. उन्होंने बताया कि बाल विवाह करने वाले और इसमें शामिल लोग दंडित होते हैं. साथ ही जेल में बंद लोगों के मामलों की समुचित पैरवी एलएडीसी काउंसिल द्वारा की जा रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति बिना वकील के न रहे. जो लोग वकील रखने में सक्षम नहीं हैं, वे डालसा में आवेदन कर बचाव अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर पीएलवी सनत कुमार चटर्जी, निरंजन प्रसाद सिंह, बलवंत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >