आर्म्स की खरीद-बिक्री करने वाला गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

गिरफ्तार विवेक बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला, बक्सर से हथियार लाकर बेचता था

मेदिनीनगर. पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव के ओवरब्रिज के समीप से रविवार को हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले बिचौलिया विवेक कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी रिवाल्वर व दो देसी कट्टा बरामद किया गया है. विवेक बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि विवेक कुमार बिहार के बक्सर से हथियार लाकर बेचता था. उसने पूछताछ में बताया कि हरिहरगंज के राजा व बक्सर के ज्योति से हथियार खरीद कर बिक्री करता था. इन दोनों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विवेक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम, छतरपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार,सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार गुप्ता, नंदलाल साहनी, विगेश कुमार राय सहित अन्य शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >