पलामू टाइगर रिजर्व में प्रशासनिक फेरबदल, 16 वनरक्षियों का तबादला

पलामू टाइगर रिजर्व में प्रशासनिक फेरबदल, 16 वनरक्षियों का तबादला

प्रतिनिधि, बेतला पलामू व्याघ्र परियोजना (पीटीआर) के दक्षिणी प्रमंडल में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर वनरक्षियों का तबादला किया गया है. उप निदेशक कार्यालय, मेदिनीनगर द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 16 वनरक्षियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. इसके तहत बारेसांड़, गारू पूर्वी, गारू पश्चिमी और महुआडांड़ प्रक्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गये हैं. आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को दो दिनों के भीतर अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देना अनिवार्य होगा.कई वनरक्षियों को उनके पुराने अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर नये वन परिसरों और न्यायालय शाखाओं में तैनात किया गया है.स्थानांतरित कर्मियों का वेतन अब उनके नए पदस्थापन कार्यालय से आहरित किया जायेगा.संबंधित नियंत्रक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कर्मियों को कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें.यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इन वनरक्षियों का हुआ तबादला: स्थानांतरण सूची में निर्भय कुमार सिंह, परमजीत कुमार तिवारी, रंजन कुमार, साको कुमार पांडेय, ओम प्रकाश पाल, गुरुदयाल सिंह, अरुण कुमार, मिथलेश ठाकुर, कुंवर गंडू, विशाल कुमार सिंह, सुनील उरांव, जितेन्द्र कच्छप, कुणाल कुमार, अजित पॉल एक्का, मंजू कुमारी एवं चंदन कुमार शामिल हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >