मेदिनीनगर. पलामू जिले के पांकी थाना की पुलिस ने दुबईया मांड़न गांव के अनुज सिंह के घर से पुलिस ने छह केजी 608 ग्राम गांजा व एक लाख 99 हजार 500 रुपया नकद बरामद किया है. एसडीपीओ लेस्लीगंज मनोज कुमार झा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अनुज सिंह के घर में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है. एसपी कपिल चौधरी ने निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया. इस दौरान अनुज सिंह व उसका बेटा विकास कुमार फरार हो गया. जिसके बाद घर की तलाशी ली गयी. कमरे से अलग-अलग पॉलिथीन में छह केजी 608 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जबकि विकास कुमार के कमरे के अलमीरा से 500 के 399 नोट एक लाख 99 हजार 500 रुपये नकद बरामद किया गया. छापेमारी में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार साय, रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय महतो, आरक्षी शंकर राम, आनंद कुमार, अरविंद कुमार रवि, दीपक कुमार, तारा कुमारी व प्रियंका कुमारी शामिल थी.
छापामारी में 6.608 किलो गांजा के साथ दो लाख नकद बरामद
छापामारी में 6.608 किलो गांजा के साथ दो लाख नकद बरामद
