झारखंड : पलामू के लेस्लीगंज में कोयला लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर फरार

पलामू : झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित पलामू जिला में बुधवार को एक दुर्घटना हो गयी. एक कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी मोड़ के समीप हुई. बताया जाता है कि अनियंत्रित होकर कोयला लदा ट्रक पलट गया. ड्राइवर मौके से फरार हो गया. खलासी ने […]

पलामू : झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित पलामू जिला में बुधवार को एक दुर्घटना हो गयी. एक कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी मोड़ के समीप हुई. बताया जाता है कि अनियंत्रित होकर कोयला लदा ट्रक पलट गया. ड्राइवर मौके से फरार हो गया. खलासी ने बताया कि एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >