झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झारखंड की आवाम को भाजपा व कांग्रेस ने छला : ओवैसी

विश्रामपुर : एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस 19 वर्षों से झारखंड की अावाम को छल रहा है. प्रदेश के विकास के नाम पर दोनों ने झारखंड की संपदा को लूटा है. प्रदेश के अावाम को इन दोनों से सतर्क रहना चाहिए. श्री ओवैसी विश्रामपुर डाक बंगला के मैदान में एआइएमआइएम […]

विश्रामपुर : एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस 19 वर्षों से झारखंड की अावाम को छल रहा है. प्रदेश के विकास के नाम पर दोनों ने झारखंड की संपदा को लूटा है.
प्रदेश के अावाम को इन दोनों से सतर्क रहना चाहिए. श्री ओवैसी विश्रामपुर डाक बंगला के मैदान में एआइएमआइएम के विश्रामपुर प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी व गढ़वा प्रत्याशी डॉ एमएन खान के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद को बढ़ा लोगों के भावनाओं के साथ खेलती है. वहीं कांग्रेस छद्म धर्मनिरपेक्षता का लबादा ओढ़ कर अकलियतों, दलितों व आदिवासियों को धोखा दे रही है. एआइएमआइएम ही असली धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >