Jharkhand : धनतेरस के दिन पलामू में दिल दहला देने वाली दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

केशव कुमार सिंह औरंगाबाद : दिल दहला देने वाली एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना शुक्रवार सुबह पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर तेंदुआ गांव के समीप हुई. बाइक व पिकअप की आपने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी. पता चला कि […]

केशव कुमार सिंह

औरंगाबाद : दिल दहला देने वाली एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना शुक्रवार सुबह पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर तेंदुआ गांव के समीप हुई. बाइक व पिकअप की आपने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी.

पता चला कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव निवासी रामानंद सिंह अपने पुत्र रोहित कुमार के साथ बाजार करने हरिहरगंज आ रहे थे. जैसे ही तेंदुआ गांव के समीप पहुंचे, पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे.

अस्पताल में इलाज के क्रम में रामानंद सिंह की मौत हो गयी. रोहित की हालत गंभीर थी. इसलिए उसे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया गया. नारायण मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में रोहित ने भी दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची. पिता-पुत्र के शव को कब्जे में ले लिया. शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौप दिया गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >