रेलवे प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पलामू : झारखंड के पलामू जिला में बुधवार को ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना जिला के जपला रेलवे स्टेशन का है. सोननगर-गढ़वा रेल खंड के जपला स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई. मृतक की पहचान हुसैनाबाद के महुअरी गांव निवासी दुखी राम (60) के […]

पलामू : झारखंड के पलामू जिला में बुधवार को ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना जिला के जपला रेलवे स्टेशन का है. सोननगर-गढ़वा रेल खंड के जपला स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई. मृतक की पहचान हुसैनाबाद के महुअरी गांव निवासी दुखी राम (60) के रूप में हुई है.

दुखी राम जपला रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य में मजदूरी कर रहा था. उसी क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. आरपीएफ जपला पोस्ट के इंस्पेक्टर और जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >