बारात में गये युवक की पिटाई

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बैरांव पंचायत के बैरांव गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए युवक को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. मालूम हो कि बैरांव गांव के ही करीमन पासवान का पुत्र कृष्णा पासवान अपने गांव के एक शादी समारोह में गया था. इसी क्रम में चार-पांच युवक […]

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बैरांव पंचायत के बैरांव गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए युवक को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. मालूम हो कि बैरांव गांव के ही करीमन पासवान का पुत्र कृष्णा पासवान अपने गांव के एक शादी समारोह में गया था.

इसी क्रम में चार-पांच युवक आये और उसे पकड़ कर कूछ दूरी पर ले जाकर पिटाई कर दी, जिससे उसका सर फट गया. मारपीट कर उक्त लोग फरार हो गया. उक्त घायल का इलाज हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.इस घटना की लिखित शिकायत हुसैनाबाद थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >