बिजली चोरी के आरोप में सात के खिलाफ मामला दर्ज

मेदिनीनगर : झारखंड बिजली बोर्ड के निर्देश के आलोक में बुधवार को डालटनगंज शहरी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. बिजली विभाग के कनीय अभियंता ओपी लाल एवं अभिषेक कुमार की देखरेख में छापामारी अभियान चला. टीम के लोगों ने सुभाष चौक, नावाटोली सहित अन्य मुहल्लों में छापामारी की. इस दौरान अवैध तरीके से बिजली […]

मेदिनीनगर : झारखंड बिजली बोर्ड के निर्देश के आलोक में बुधवार को डालटनगंज शहरी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. बिजली विभाग के कनीय अभियंता ओपी लाल एवं अभिषेक कुमार की देखरेख में छापामारी अभियान चला.

टीम के लोगों ने सुभाष चौक, नावाटोली सहित अन्य मुहल्लों में छापामारी की. इस दौरान अवैध तरीके से बिजली की चोरी कर रहे सात लोगों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि टीम के द्वारा 25 घर व दुकानों में छापामारी की गयी. इस दौरान पाया गया कि कई लोग मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे थे. वही कुछ लोग हुकिंग के माध्यम से बिजली का उपयोग कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >