मेदिनीनगर : हथियारों के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : पुलिस ने हुसैनाबाद से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से 315 बोर की एक राइफल, आठ कारतूस, तीन देशी पिस्टल व सात मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हुसैनाबाद के पीपरवार गांव का राजगृह पासवान उर्फ संजय […]

मेदिनीनगर : पुलिस ने हुसैनाबाद से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से 315 बोर की एक राइफल, आठ कारतूस, तीन देशी पिस्टल व सात मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हुसैनाबाद के पीपरवार गांव का राजगृह पासवान उर्फ संजय पासवान उर्फ कामता पासवान, हैदरनगर के डीहपर का निवासी दिनेश विश्वकर्मा और सरहु निवासी अजय पासवान शामिल हैं. सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आठ-दस की संख्या में अपराधी भैरोपुर गांव के पास एकत्र होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

इसी सूचना पर दो टीम का गठन किया गया और कार्रवाई शुरू की गयी. अभियान एएसपी अरुण कुमार सिंह व हुसैनाबाद एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों तरफ से गांव की घेराबंदी की. एसपी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना राजगृह पासवान है. उसने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि वह डुमरहथा में रवींद्र सिंह की हुई हत्या में भी शामिल था. पिछले कुछ दिनों से हुसैनाबाद व आसपास के क्षेत्र में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >