एसडीओ को दिया ज्ञापन, धरना दो को

पलामू : हुसैनाबाद जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने हुसैनाबाद को जिला बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार को ज्ञापन दिया. ज्ञापन की प्रतिलिपि झारखंड प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री,पलामू आयुक्त ,उपायुक्त ,एसपी पलामू को भी दी गयी है. इसके पूर्व मोर्चा के सदस्यों ने शहर के आंबेडकर चौक स्थित रुद्रा होटल में बैठक की. बैठक […]

पलामू : हुसैनाबाद जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने हुसैनाबाद को जिला बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार को ज्ञापन दिया. ज्ञापन की प्रतिलिपि झारखंड प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री,पलामू आयुक्त ,उपायुक्त ,एसपी पलामू को भी दी गयी है. इसके पूर्व मोर्चा के सदस्यों ने शहर के आंबेडकर चौक स्थित रुद्रा होटल में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष गौतम पटेल ने की व संचालन जाकिर अली ने किया. बैठक में कई राजनीतिक दलों ,गैर राजनीतिक दल ,समाजसेवी संगठन व प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए.
इसमें हुसैनाबाद के जिला बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की गयी . सर्वसम्मति से आगामी दो अगस्त को शहर के जेपी चौक परिसर में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया, जिसका ज्ञापन पदाधिकारियों को दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने कहा कि हुसैनाबाद ,पलामू का एक महत्वपूर्ण स्थान है. यह जिला मुख्यालय से 81 किमी दूर है. यह शुरू से ही विभागीय उदासीनता का शिकार रहा है. सरकार को इससे जिला बनाकर विकास की मार्ग को प्रशस्त करने पर बल देना चाहिए. इस क्षेत्र के लोग अब अपना अधिकार लेकर रहेंगे.
पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवान ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर अबतक विभिन्न सभ्यताओं का साक्षी रहा हुसैनाबाद को अबतक जिला का दर्जा ना मिलना दुर्भाग्य की बात है. वरिष्ठ नेता भोला सिंह ने कहा की हुसैनाबाद को जिला बनाने के लिए हमलोगों को करो या मरो की नीति के तहत कार्य करने की जरूरत है. मौके पर पूर्व नंप अध्यक्ष रामेश्वर राम ,अजय कुमार भारती , नपं उपाध्यक्ष ग्यासुदीन सिद्दीकी ,पलामू विकास समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार चंदेल, डॉ एजाज आलम , पूर्व वार्ड सदस्य अजय प्रसाद गुप्ता ,नेहाल असगर ,निर्मल यादव ,ध्रुव प्रसाद ,दिनेश मेहता, उपेंद्र चंद्रवंशी ,पह्लाद ठाकुर ,मोहम्मद रिजवान खान ,राजेश मेहता,सोनू चंद्रवंशी ,अनुज कुमार सिंह, रंजित कुमार चंदेल ,अमित कुमार ,जनक पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >