छात्रों को डिजिटल खतरों से सतर्क रहने की जरूरत: एसडीपीओ

चंद्रपुरा के उर्सुलाइन प्राइमरी टीचर्स एजुकेशन कॉलेज में साइबर अपराध और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल युग के साइबर खतरों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और एटीएम फ्रॉड से अवगत कराना और बचाव के उपाय सिखाना था। एसडीपीओ ने बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करने, सतर्क रहने और परिवार को भी जागरूक करने की सलाह दी। साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने को कहा गया। साथ ही, कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा हुई और छात्रों को यातायात नियम पालन के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतिनिधि, महेशपुर. सोमवार को चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राइमरी टीचर्स एजुकेशन कॉलेज के सभागार में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से अवगत कराना और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था. एसडीपीओ विजय कुमार ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और एटीएम फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के लालच से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुफ्त में पैसा नहीं देता, इसलिए अपने बैंक विवरण या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें. साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर घटना की सूचना देने की सलाह दी गई. कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा हुई, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता बताई गई. छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और अधिकारियों से विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >