दुकानदारों ने स्वत: अतिक्रमण हटाना किया शुरू

स्थानीय बाजार के एक नंबर गली व अन्य दुकानदारों की ओर से किये गए अतिक्रमण को स्वतः हटाया जा रहा है.

हिरणपुर. स्थानीय बाजार के एक नंबर गली व अन्य दुकानदारों की ओर से किये गए अतिक्रमण को स्वतः हटाया जा रहा है. सोमवार को अंचल प्रशासन ने माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए सभी दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने किये अतिक्रमण को खुद ही हटा रहे थे. गौरतलब हो कि अतिक्रमण के कारण पूरा हिरणपुर बाजार व मुख्य सड़क काफी संकीर्ण हो गया था. अतिक्रमण हटाये जाने के बाद सड़कों पर आवागमन में राहगीरों को काफी आसानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >