कटाव से गंगा में समा गये 250 से अधिक घर

फरक्का के मुर्शिदाबाद जिले में गंगा नदी के कटाव ने भारी तबाही मचाई है। समशेरगंज, रघुनाथगंज, राधाकृष्णपुर और लालगोला के तारानगर इलाके में 256 से अधिक घर नदी में बह गए हैं। लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों या अस्थायी शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं, कई अपने रिश्तेदारों के पास गए हैं। प्रशासन की कमज़ोर व्यवस्था और राशन की कमी से ग्रामीण नाराज हैं, जबकि जनप्रतिनिधि भी असहाय नजर आ रहे हैं। गंगा का जलस्तर 21.23 मीटर पहुंच चुका है, जो खतरे से काफी ऊपर है। लोग घर और संपत्ति खोकर सड़क पर आ गए हैं और स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के कई क्षेत्रों में गंगा कटाव ने फिर से दहशत फैला दी है. लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं. कुछ ने प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थायी कैंपों में पनाह ली है, जबकि कई लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं. समशेरगंज, रघुनाथगंज, राधाकृष्णपुर और लालगोला के तारानगर इलाके में गंगा के प्रचंड रूप के कारण अब तक अनुमानित 256 से अधिक घर नदी में समा चुके हैं. इस प्राकृतिक आपदा के सामने सभी बेबस नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई है, वहीं जनप्रतिनिधि भी अपनी असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं. घर और संपत्ति गंवाकर लोग सड़कों पर आ गये हैं, जबकि सूखे राशन की भी भारी कमी हो रही है. गंगा का वर्तमान जलस्तर 21.23 मीटर तक पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >